Ghaziabad News: विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से पांच घंटे गुल रही बिजली
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में सोमवार को 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्यों में देरी के कारण लंबा कट लगा। इससे लोगों के इंवर्टर भी डाउन हो गए। भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, कोयल एंक्लेव, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, करहेडा समेत अन्य इलाकों में सोमवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच पंखा, कूलर और एसी नहीं चलने से लोगों को दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की सूचना नहीं दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: 33 केवी लाइन में फाल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.