गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। विद्युत निगम के 26 एसडीओ और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।अधिकारियों ने अस्थाई बिजली कनेक्शन समय पर नहीं दिए थे। झटपट पोर्टल पर उपभोक्ता के आवेदन करने के 15 दिन में कनेक्शन देना अनिवार्य है। शासन के स्पष्ट आदेश है कि विद्युत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।उपभोक्ता का प्रत्येक काम समय से किया जाए। इसके लिए समय सीमा निर्धारित की है। इसके बावजूद विद्युत निगम के कुछ एसडीओ और जेई समय से काम नहीं कर रहे। ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं。

कारण बताओ नोटिस विद्युत निगम जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया उनके जोन के 10 एसडीओ और 13 जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। इन सभी ने उपभोक्ताओं को अस्थाई बिजली कनेक्शन समय पर नहीं दिए थे। उन्...