गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक की भूमिका में सहपाठियों को पाठ पढ़ाया। गुरुजनों के पैर छूकर और उपहार देकर आशीर्वाद लिया तो वहीं शिक्षकों ने भी उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संजय नगर स्थित प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को जन्माष्टमी शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कीं। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निर्देशक जेपी त्यागी एवं प्राचार्या शशि त्यागी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य केवी ...