Ghaziabad News: विद्यार्थियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के आईएमएस डासना के विद्यार्थियों को उतकृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों की परीक्षा में 12 छात्र-छात्राओं ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। इनमें से चार ने स्वर्ण, पांच ने रजत और तीन ने कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। बुधवार को मेरठ में यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आोजित हुआ, जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थीयों को सम्मानित किया। बीबीए के अभय कुमार शर्मा, बीजेएमसी की मोक्ष त्यागी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की ईशा बंसल एवं मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की छात्रा प्रीती बीस्ट ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: सीसीएसयू का दीक्षांत आज, 199 मेधावियों को मेडल सभी टॉपर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.