गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। विजयनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 61 पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। शिविर में सीडीओ कुमार सौरभ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिनव और प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान मौजूद रहीं। डीआईओ ने बताया कि एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव से बचाता है। उन्होंने सभी पात्र छात्राओं को समय पर टीकाकरण कराने और अफवाहों से बचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...