गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महापौर और सदर विधायक ने विजयनगर में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। हरित पट्टी और पार्क की भी मरम्मत कराई जाएगी। दो जगह सड़क का निर्माण होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। महापौर सुनीता दयाल और विधायक संजीव शर्मा ने विजयनगर जोन में एक करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर ने बताया वार्ड-14 के सर्वोदय नगर में हरित पट्टी पर दीवार कराई जाएगी। इसी तरह वार्ड-15 में भी हरित पट्टी पर दीवार का काम शुरू कराया है। वार्ड-15 शास्त्री पार्क का कार्य कराया जाएगा। वार्ड-35 अकबरपुर बहरामपुर गली नंबर-5 बुद्ध बाजार में सड़क बनेगी। महापौर ने बताया विजयनगर में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य के टेंडर लगवाए हैं। उन्होंने कहा जिस विजय नगर को पिछड़ा समझा जाता था आज वहां जमीन के भाव...