Ghaziabad News: वाहन चोरी करने के आरेाप में चार गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। कौशांबी और शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कौशंबी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लखन निवासी धौलाना हापुड़ और अनुराग शर्मा निवासी अलवर राजस्थान को चोरी के दो दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर सीमांत विहार में नर्सरी के पीछे छुपाकर रखे गए तीन और दोपहिया वाहन बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी के वाहनों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सस्ते दामों पर बेच देते हैं। यदि कोई वाहन बिक नहीं पाता तो उसके पार्ट्स खोलकर बेच देते हैं। वहीं, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने बुधवार को ताहिरपुर कट के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.