गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में डाबर तिराहे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मरेठ के रजपुरा मवाना रोड निवासी 22 वर्षीय मयंक शर्मा एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर कार्यरत थे। मयंक शनिवार की देर शाम दिल्ली में सोमवार को होने वाली मीटिंग के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में कैंटीन चलाने वाले दोस्त तुषार जैन को साथ लिया। रात में लगभग साढ़े 11 बजे दोनों दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाले दोस्त मनु कुमार के कमरे पर पहुंचे। मनु कुमार के कमरे पर दोनों ने खाना खाया। मनु कुमार ने बताया कि रात में लगभग डेढ़ बजे मयंक ने कहा कि मामा के बेटे तरुण के घर वसुंधरा चलना है, रात मे...