गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कौशल नगर निवासी इंदल सिंह ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी कि उनका बेटा शेखर कुमार 29 अगस्त की रात मछली गोदाम के किनारे जाने वाले रास्ते पर बैठा था। तबीयत खराब महसूस होने पर वह वहीं रास्ते के किनारे लेट गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने शेखर को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की मदद से शेखर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...