Ghaziabad News: वाहनों की नई यूपी14 एचके सीरीज शुरू
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। परिवहन विभाग ने वाहनों की नई सीरीज यूपी14 एचके शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी यूपी14 एचजे सीरीज के बचे हुए आकर्षक नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है। अब वाहन खरीदने वाले लोग सोमवार से नई यूपी14 एचके सीरीज में अपने पसंदीदा नंबर के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग की ओर से आकर्षक नंबरों की व्यवस्था के तहत नए वाहन स्वामियों को नई सीरीज पसंदीदा नंबर लेने का विकल्प उपलब्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.