गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। आर्य समाज संजयनगर द्वारा चल रहे वार्षिकोत्सव का चौथा दिन वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पवित्र आहुतियों, भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों के साथ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संजयनगर रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन किया जाएगा। यज्ञ में गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार के डॉ. योगेश शास्त्री, ब्रह्मा की भूमिका में रहे और गुरुकुल बरनावा के आचार्य जयवीर शास्त्री ने मुख्य आचार्य के रूप में यज्ञ संपन्न कराया। गुरुकुल बरनावा के योगी सोहित शास्त्री, अमित शास्त्री एवं अंकुर भारद्वाज ने वैदिक मंत्रों का सस्वर पाठ किया। डॉ. योगेश शास्त्री ने कहा कि विद्वानों, धर्मात्माओं और सज्जनों के सानिध्य में यज्ञ जैसे श्रेष्ठ कर्म करने वाले व्यक्ति दुर्गुणों और दुर्व्यसनों से...