Ghaziabad News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइन से डाकघर में मिली राहत
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है। इससे बुजुर्गों को स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कराने के लिए सामान्य कतार में लगने से राहत मिल रही है। डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में काउंटरों पर भीड़ के कारण वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी देर तक कतार में इंतजार करना पड़ता था। इसे देखते हुए उनके लिए अलग लाइन की सुविधा पूर्व में शुरू की गई है थी। सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि अलग लाइन से बुजुर्गों को सुविधा मिलने के साथ सामान्य काउंटरों पर भीड़ को व्यवस्थित करने में भी मदद मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.