गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस आयुक्त ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ नागरिक सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर बुजुर्गों की सुरक्षा, सुविधाओं और शिकायतों के निस्तारण पर चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उनसे नियमित संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की समस...