गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। मसूरी क्षेत्र में सिकरोड़ा स्टैंड के पास जा रहे एक युवक पर तीन लोगों ने रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसमान का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना चार जुलाई की है। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर नौ जुलाई को अनस समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...