गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ने सेव द प्लास्टिक मुहिम के तहत सोमवार को पुराना बस अड्डा सब्जी मंडी के बाहर लोगों को करीब दो हजार कपड़े के थैले वितरित किए। इसका उद्देश्य लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्य अंजुल गुप्ता, संदीप गोयल, पराग अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...