गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। साहिबाबाद स्टेशन के निकट मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल परिचालन पर पड़ा असर शनिवार को भी लोकल ट्रेनों पर रहा। अलीगढ़, हाथरस, खुर्जा से गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाली छह से अधिक लोकल ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। इसके चलते दैनिक यात्रियों को इस रूट पर सफर करने के लिए या तो दूसरी ट्रेन या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात करीब एक बजकर 55 मिनट पर कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल मार्ग पर काफी असर पड़ा था और रेल संचालन प्रभावित हो गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: तीसरे दिन भी एचएडी और पैसेंजर ट्रेन निरस्त, हजारों यात्रियों ने झेली परेशानी मंगलवार रात करीब नौ ब...