गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। वेव सिटी क्षेत्र के सादिकपुर गांव में रहने वाले अंकुश चौधरी ने शिकायत देकर बताया है कि 20 अगस्त को वह ड्यूटी से लौट रहे थे। पंचायत घर के पास उनके चचेरे भाई वंश और अनमोल ने रुपये के विवाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि वंश ने थोड़ी देर बाद हवाई फायरिंग भी की। एसीपी का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...