Ghaziabad News: लाठी-डंडों से मारपीट कर व्यक्ति को किया घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जांच शुरू कर दी है। गांव कैथवाड़ी निवासी विपिन वैष्णव ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच गांव निवासी तीन युवक आवारा पशुओं को भगाने में लगे थे। इसी बीच तीनों ने बिना कारण विपिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विपिन एवं उनके साथ मौजूद निखिल के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज पुलिस के अनुसार, मामले में गांव निवासी अनुज, भविष्य एवं अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.