गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। एक व्यक्ति के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। रजापुर निवासी यादराम सिंह ने बताया कि वह नरेश कुमार के मकान में किराये पर रहते हैं। 29 अगस्त को उनके कमरे में चोरी हो गई। चोर करीब चार लाख की कीमत के गहने और करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...