गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। गोवंश को लम्पी बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों को साफ-सफाई के साथ टीकाकरण कराने की सलाह दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसपी पांडेय ने बताया कि लम्पी एक त्वचा संबंधी बीमारी है। इसमें पशुओं की त्वचा पर गांठें बनने के साथ बुखार रहता है और पशु चारा खाना कम कर देता है। बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पशुओं के आसपास साफ-सफाई रखने के साथ कीटनाशक और चूने का छिड़काव करें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर संक्रमित गोवंश को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। देखभाल करने वाले लोग पशु के संपर्क में आने के बाद हाथ-पैर अच्छी तरह धोएं, जिससे संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। पशुओं को संतुलित आहार देकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रखी जा सकती है...