गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग की। इसमें हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही ऑपरेशन प्रहार, यक्ष ऐप और मिशन शक्ति फेज-6.0 की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित गोष्ठी में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने 21 अक्तूबर तक हत्या, लूट, डकैती, झपटमारी, दुष्कर्म और गोवध अधिनियम से जुड़े अनसुलझे मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं में तेजी लाकर जल्द निस्तारण करने के निर्द...