गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: मुरादनगर। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रोडरेज के दौरान डंपर चालक और उसके साथियों ने कार सवार दो युवकों पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर निवासी नवनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात उनका भाई प्रदीप और ताऊ का बेटा रंजीत कार से मुरादनगर से गांव लौट रहे थे। सुल्तानपुर झाल के पास सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने साइड नहीं दी, जिससे उनकी कार रजवाहे में गिरते-गिरते बची। विरोध करने पर चालक ने पहले गाली-गलौज की और फिर प्रदीप को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक और उसके साथियों ने धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार ...