गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर रोडरेज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को सड़क पार करते समय युगल शर्मा की स्कूटी दक्ष त्यागी को लग गई। इसको लेकर दोनों पक्षों आमने सामने आ गए और जमकर लात घुसे चले। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि दरोगा अर्पित कुमार शर्मा की तहरीर पर युगल शर्मा, शुभम चौधरी, दक्ष त्यागी,नवदेश त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गाड़ी की टक्कर को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पांच का किया चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...