Ghaziabad News: रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल, तमंचा, चाकू और कार बरामद की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मोहसिन, शानू, शैलेंद्र कुमार और अशरफ के रूप में हुई है। बदमाशों ने बताया कि वह कार से दिन में रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। बदमाश क्षेत्र में अब तक दर्जनों चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.