गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन के चलते युवक ने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएलएफ अंकुर विहार में सौरभ वर्मा रहते है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से दिल्ली शाहदरा निवासी गौरव वर्मा के साथ मैसर्स माधव ट्रेडर्स में पार्टनरशिप में काम कर रहे है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच गौरव ने उन्हें 31 लाख रुपये कारोबार बढ़ाने के लिए ऑनलाइन दिए थे। उन्होंने बताया कि सारे रुपये लौटाने के बाद भी गौरव उनसे रुपये की मांग कर रहा है। गौरव ने सात अक्तूबर रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें फोन कर कार्यालय पर बुलाया। जब वह कार्यालय पर पहुंचे तो गौरव के साथ ...