Ghaziabad News: री-मेडिकल में पास कराने के लिए मांग रहे थे एक लाख रुपये
गाज़ियाबाद, नवम्बर 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की मेडिकल जांच में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली की साजिश रची गई थी। 47वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही और लिपिक की मदद से बाहरी व्यक्ति चेतन अभ्यर्थियों को निशाना बना रहा था। मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का भरोसा देकर एक लाख रुपये मांगे जा रहे थे। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचे अभ्यर्थियों की मजबूरी को कमाई का जरिया बनाने की योजना बनाई थी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी मेडिकल जांच तक पहुंचे थे। ऐसे में मेडिकल में अनफिट होने पर नौकरी हाथ से निकलने का डर उन्हें परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.