गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। हिमाचल से कौशांबी थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए युवक की कार और लैपटॉप चोरी हो गई। हिमाचल के गांव अघरौल पोस्ट मदंली वंगाणा निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वैशाली सेक्टर-एक में रहने वाले अपने मामा से मिलने आए थे। उन्होंने 24 जून की रात में कार माहाल होटल वाली सड़क पर खड़ी की। अगले दिन सुबह उनकी कार चोरी हो गई। कार में उनका लैपटॉप भी था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...