गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिला एवं सत्र न्यायालय गाजियाबाद में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा बनौधिया ने बताया कि 12 दिसंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से लोक अदालत शुरू होगी। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत इसका शुभारंभ करेंगे। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस से जुड़े मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार और दाम्पत्य विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा दीवानी और फौजदारी के छोटे मामलों को भी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटाए...