गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के दो छात्रों ने सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते हुए दो पदक झटके। विद्यालय के अद्विक अरोड़ा ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि आरव रतन फिरमल ने अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 31 अक्टूबर तक तमिलनाडु के मदुरई में किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक राजा रमन खन्ना और विजय कुमार गुलाटी ने फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या रेनू श्रीवास्तव ने तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। मुख्य प्रशिक्षक योगेश कुमार और सह प्रशिक्षक विवेक चौधरी ने बताया कि आरव का चयन आगा...