Ghaziabad News: रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद और राम वनवास लीला का मंचन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। श्री बड़ी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 95वें रामलीला महोत्सव मे मंच पर सोमवार रात दशरथ-कैकई संवाद और भगवान श्रीराम के वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। मंथरा के बहकावे में आई कैकई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे पहला भरत के लिए अयोध्या की राजगद्दी और दूसरा श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास। यह दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।मंचन की शुरुआत में दासी मंथरा कैकई को भरत के भविष्य का भय दिखाकर कोपभवन जाने के लिए उकसाती हैं। कैकई वहीं राजा दशरथ से पूर्व दिए गए वरदान की मांग करती हैं। राजा दशरथ कैकई को मनाने की हर संभव कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहती हैं। दशरथ का विलाप, उनकी व्यथा और पुत्र से बिछुड़ने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.