गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद के विभिन्न रामलीला मैदानों में मंचन के लिए कलाकार अभ्यास में जुट गए हैं। कलाकार प्रतिदिन तीन से चार घंटे रामलीला का अभ्यास कर रहे हैं। रामलीला मैदानों में मंचन के साथ मेले की तैयारी भी तेजी से चल रही हैं। इसके साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का निर्माण भी शुरू हो गया है। घंटाघर रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। मंचन के लिए कलाकार प्रतिदिन दोपहर में तीन से चार घंटे लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इस मैदान में रामलीला कराने वाली समिति (श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी) के प्रचार मंत्री नीरज गोयल ने बताया कि 15 दिन पहले ही पुतलों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। वहीं राजनगर रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां रामलीला मंचन के लिए नोएडा स...