गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण बचाने की दिशा में राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी के निवासियों ने बड़ा योगदान दिया है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सोसाइटी के निवासियों ने एक हजार किलो प्लास्टिक कचरे को अलग कर एकत्र किया और रीसाइक्लिंग के लिए जमा किया। सोसाइटी में यह कार्य डाबर-माय 10 किलो प्लास्टिक अभियान के तहत किया गया है। अब हजार किलो का आंकड़ा पार करने वाली राजनगर रेजिडेंसी एनसीआर क्षेत्र की 81वीं सोसाइटी बन गई है। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र से यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह दूसरी सोसाइटी है। अभियान के सोसाइटी संयोजक मनोज अग्रवाल ने सफलता का पूरा श्रेय सोसाइटी के सभी जागरूक निवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि निवासियों ने अपने घरों से प्लास्टिक को अलग करके इस मिशन को अपना मि...