Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन की दुर्गापूजा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन में संकल्पसिद्धि फाउंडेशन के पंचम दुर्गा पूजा उत्सव में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को विभिन्न सोसाइटियों से बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। बुधवार को सुबह और शाम मां की आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। संध्या आरती में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, पार्षद मधुकर त्यागी, पार्षद सुमनलता सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। संस्था की तरफ से मिठाई और फलों का प्रसाद बांटा गया। आयोजन का विशेष आकर्षण महिलाओं की भागीदारी रही। फाउंडेशन ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.