गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें राखी का वादा निभाने के लिए भाई ने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर बहन को नई जिंदगी का तोहफा दिया है। फिलीपींस में रहने वाले 50 वर्षीय योगेश वार्ष्णेय अपनी 48 वर्षीय बहन प्रीति वार्ष्णेय के लिए स्टेम सेल डोनर बनने पिछले दिनों भारत पहुंचे। वैशाली में हुए सफल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के बाद प्रीति अब स्वास्थ्य हो रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधनप्राची की बीमारी इंदिरापुरम निवासी मां प्रीति ने बताया कि वह ब्लड कैंसर के गंभीर प्रकार एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया से लंबे समय से जूझ रही थीं। उनकी स्थिति इसलिए भी जटिल थी, क्योंकि वह दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ली-फ्रॉमेनी सिंड्रोम से पी...