Ghaziabad News: राइजिंग स्टार्स की टीम चार विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी कप में रविवार को डोमिनेटर्स इलेवन और राइजिंग स्टार्स के बीच मैच खेला गया। इसमें राइजिंग स्टार्स की टीम चार विकेट से विजेता बनी। टॉस जीतकर डोमिनेटर्स इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए। पीयूष प्रताप ने 53 और गुरु सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से एसएस राठौर और सुमित चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर 180 रन बना लिए। सुमित चौधरी ने 81 रन की पारी खेली और नवीन जोशी ने 27 रन बनाए। सुमित चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.