गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में बिहार निवासी तीन लोगों से रकम लेने और रजिस्ट्री कराने के बावजूद प्लॉट पर कब्जा न देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने प्लॉट या अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने मेहनत-मजदूरी की कमाई से प्लॉट खरीदा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर निवासी राजकुमार, रंजीत कुमार और राम उदार राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गाजियाबाद के दीनानाथपुर पूठी स्थित हीरा लाल यादव एन्क्लेव में एक आवासीय फ्रीहोल्ड 150 वर्गगज प्लॉट का सौदा किया था। यह भी पढ़ें- Mathura News: सस्ते दाम में प्लॉट दिलाने के ...