Ghaziabad News: रंजिश में व्यक्ति पर जानलेवा हमला
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव किल्हौड़ा निवासी फखरुद्दीन बुधवार को किसी काम से बस अड्डे गए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को गांव निवासी रुस्तम ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर पर रुस्तम, अरशद, अनस और शाहबनूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.