Ghaziabad News: योजना का लाभ देने में लापरवाही न बरतने के निर्देश
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में शुक्रवार को विभागीय योजनाओं की सीडीओ ने समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में लाभार्थियों को लाभ देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। समीक्षा के दौरान कृषि विभाग को किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देने, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पीओएस के माध्यम से पारदर्शी वितरण, अनुदानित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग और ई-लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी किसानों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.