Ghaziabad News: योगी आदित्यनाथ पांच को गाजियाबाद में पदयात्रा करेंगे
गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी पांच नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पश्चिम क्षेत्र की इस पदयात्रा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा मेरठ मंडल से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटेंगे। नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली 6 मॉल के पास खाली मैदान में पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- रिजीम चेंज मुद्दे पर भाजपा की आज से पदयात्रा, लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.