गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली से सटी सीमाओं पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमाओं पर दिल्ली ओर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही होटल, मॉल और भीड़भाड़ इलाकों में भी पुलिस चेकिंग कर रही है। वहीं, दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश बंद होने के बाद बुधवार रात यूपी गेट पर भीषण जाम लग गया। गुरुवार सुबह भी लगभग 11 बजे तक यूपी गेट के पास एनएच-नौ पर जाम रहा। यह भी पढ़ें- Noida News: मालवाहक वाहन कल दोपहर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगेचेकिंग अभियान स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली में 13 अगस्त को लाल किला के近 फुल ड्रेस रिहर्सल थी। जिसके चलते 12 अगस्त की रात से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। यह रोक 15 अगस्त को कार्यक्रम संपन्न होने तक जारी रहेगी। भारी वाह...