Ghaziabad News: यूपीसीडा ने 150 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट -4 में शनिवार को यूपीसीडा ने अभियान चलाकर 150 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई सब्जी मंडी रोड, झंडापुर रोड, ब्लॉक सी, ब्लॉक डी और महाराजपुर में की गई। यूपीसीडा के डीजीएम सलील यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क पर अस्थायी दुकानें लगाने, फैक्ट्रियों की रेलिंग बाहर तक बढ़ाने और वाहनों की पार्किंग से बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इससे जाम की स्थिति बन रही थी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मदद से अतिक्रमण पर कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.