गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र युवाओं को ऋण दिलाने में सहयोग करेगा। इसके लिए विभाग में एक हेल्प डेस्क बनाई है, जो आवेदन करने वाले युवाओं की पूरी मदद करेगी। उनके दस्तावेज तैयार कराने से लेकर ऋण दिलाने तक में सहयोग करेगी। इस व्यवस्था से युवाओं को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर रही है। इसके लिए विभिन्न तरह की कई योजनाएं चल रही हैं। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना है। इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि भी शामिल हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से इन सभी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन युवा...