गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास जीजा-साले ने एक युवक के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर युवक का भाई बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसका कंधा तोड़ दिया। युवकों की मां की शिकायत पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसूरी में जेल के पीछे गैस प्लांट के पास रहने वाली गुलबहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस जुलाई की रात करीब नौ बजे उनका बेटा कलीम इंजन पेट्रोल पंप के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव के रहने वाले झबला और उसका बहनोई वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा, कार में तोड़फोड़ आरोप है कि दोनों ने कलीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। गुलबहार के मुताबिक मारपीट के ...