गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में महेंद्र त्यागी रहते है। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को पुत्र आदित्य घर से घेर में जा रहा था। इस दौरान गली में रहने वाले कार्तिक ने पुराने विवाद में मारपीट करते हुए सुआ से कई वार किए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी राम किशन ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...