गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की आर्यनगर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की आर्यनगर कालोनी में 20 वर्षीय शाहिद का 20 वर्षीय पुत्र सनी बीबीए का छात्र है। शनिवार दोपहर को वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिनजों ने कमरे का दरवाजा खट़खट़ाया,लेकिन वह अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...