गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव एमपी सिखैड़ा निवासी अनुज कुमार शुक्रवार रात किसी काम से जगतपुरी कॉलोनी गए थे। आरोप है कि जब वह कॉलोनी में पहुंचे तो राजा नामक के युवक ने रोक लिया और अचानक मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना पीटा कि अनुज बेहोश हो गया। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा,मोहित,सचिन निवासी जगतपुरी कॉलोनी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...