गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र के विश्वास नगर सिहानी गांव में एक युवक को बेहोश कर उसकी बाइक, मोबाइल और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वास नगर सिहानी निवासी देविंदर ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुकने के दौरान एक अज्ञात युवक उसके पास पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसका गला दबाया और उसे कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स ले गया। पर्स में करीब दो हजार रुपये रखे थे। होश में आने के बाद उन्हें अपने साथ हुई वारदात का पता चला। इसके बाद उन्होंने नंदग्राम थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी की तलाश कर लूटा गया सामान बरामद कराने की...