गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव कादराबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात घर से बुलाकर युवक की पीठ में चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में सन्नी धीर परिवार के साथ रहते हैं। उनका काफी समय पहले बच्चों को कराटे सिखाने वाले युवक से विवाद हो गया था। शुक्रवार रात को सन्नी को जन्मदिन पार्टी के लिए कादराबाद स्थित एक होटल में बुलाया। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद पीठ में चाकू मार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...