Ghaziabad News: युवक के सिर पर वार कर मोबाइल लूटा
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में दवा लेने जा रहे एक युवक पर हमला कर बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राजनगर सेक्टर-छह निवासी अभिनव ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि 29 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दवा लेने के लिए घर से सेंट्रल पार्क होते हुए सेक्टर-दस की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल पाता, इससे पहले बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लूटे गए मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे और उसमें महत्वपूर्ण निजी जानकारी भी मौजूद थी। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.