Ghaziabad News: यज्ञ में वैदिक परंपराओं पर जोर दिया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान में रविवार को साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ओमपाल शास्त्री ने ब्रह्मत्व में यज्ञ कराया। यज्ञ के बाद मास्टर बिजेंद्र आर्य ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, आचार्य ने वैदिक प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमोद चौधरी, देवेंद्र कुमार, सुदर्शन आर्या और निर्मला समेत अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। सत्संग में वैदिक परंपराओं और यज्ञ के महत्व पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आर्य समाज का वार्षिकोत्सव का आयोजन, भजनों से बांधा शमां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.